फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ाईं

Sun, 05 Apr 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बिडौली सादात में गेहूं की कटी फसल पर बरसात से दुखी किसान
विज्ञापन
शामली। जिले में शुक्रवार रात तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश होने से तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। तेज हवा के चलते कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। शनिवार सुबह के समय बादल छाए रहे। दोपहर को धूप निकली और फिर शाम को बादल छा गए। मौसम में बार-बार बदलाव से किसान चिंतित है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार रात बारिश होने से खेत में गेहूं की कटाई का कार्य प्रभावित हो गया। तेज हवाओं से कटी फसल पूली उड़ने से किसान की चिंता बढ़ गई है। आधी रात के बाद बिजली आपूर्ति चालू हो पाई। शनिवार सुबह को बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकलने से किसानों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम को फिर से बादल छा गए। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 35 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 21 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि रविवार को बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें