फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान, गोदाम पर उमड़ी भीड़

Sun, 05 Apr 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली ​ सिटी बिजली घर में बिल जमा करने लिए जानकारी लेते उपभोक्ता । संवाद
विज्ञापन
ऊन। गन्ने की फसल को तैयार करने के लिए किसानों को यूरिया की सख्त जरूरत है, लेकिन इन दिनों सहकारी समितियों में यूरिया की भारी किल्लत हो गई है, जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सहकारी संघ के गोदाम हरसाना में 500 बोरे यूरिया की आपूर्ति की गई, तो किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस को बुलाया और यूरिया वितरित किया। किसानों का कहना है कि दुकानदार यूरिया के साथ दवाई और अन्य सामग्री खरीदने के लिए उन्हें मजबूर करते हैं, जिससे उनकी आर्थिक हानि हो रही है।
करीब एक पखवाड़े के बाद हरसाना गोदाम में यूरिया की खेप आई है, जिससे किसानों को राहत मिली है। गोदाम पर यूरिया लेने के लिए भारी भीड़ लगने के कारण आपाधापी मच गई। कर्मचारियों ने प्रति किसान चार बोरे यूरिया वितरित किए, जबकि कुछ किसान खाद न मिलने के कारण मायूस होकर लौट गए। गोदाम के प्रभारी रामकुमार ने बताया कि और 500 बोरे जल्द ही आएंगे, जिन्हें बाकी किसानों में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें