चौसाना में बारिश में उखड़े खड़ंजे को दिखाते ग्रामीण। ग्रामीण
चौसाना। खेड़की रोड स्थित सहकारी समिति बैंक के पीछे वाली गली में तेज बारिश के बाद करीब 20 से 25 फीट सड़क धंस गई। मिट्टी का कटान होने से खड़ंजे की ईंटें उखड़कर बिखर गईं। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया।
ग्रामीण नाजिम, महावीर, राजवीर, राजपाल, महफूज, पीरू, नीटू, गयूर, वासिम, बिजेंद्र और मोनू ने बताया कि बारिश का पानी रास्ते पर जमा होने से समस्या बढ़ी है। बच्चों को स्कूल भेजने, बाइक निकालने और पशुओं के लिए चारा लाने में परेशानी हो रही है। पीरू सैनी ने बताया कि सड़क धंसने से मकान को भी खतरा बना हुआ है। पास में बिजली का खंभा होने से हादसे की आशंका है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। डीपीआारओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।