फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने लिया मेगा ब्लाक, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
शामली में सुनसान पड़ा रेलवे स्टेशन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शामली-कांधला और बागपत-बड़ौत के बीच अंडरपास का निर्माण कार्य चलते रेलने ने रविवार को साढ़े पांच घंटे का मेगा ब्लाक लिया। इस कारण दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर पांच ट्रेनें स्थगित रहने सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे का अगला ब्लाक 13 अक्तूबर को बागपत- खेकड़ा के बीच लिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर शामली-बागपत के बीच 82 सी और बागपत-बड़ौत के बीच सूजरा के पास 33सी रेलवे फाटक पर साढ़े पांच-पांच घंटे के मेगा ब्लाक की स्वीकृति ली गई थी। इसी के तहत सुबह 10.05 बजे दोनों फाटकों पर निर्माण कार्य शुरू हुआ। इससे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर आकर खड़ी हो गई। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन 74021 को बागपत रोड अग्रवाल मंडी टटीरी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। मेगा ब्लाक खत्म होने के बाद शामली से सहारनपुर के लिए रवाना किया गया।
बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर रोकी गई पैसेंजर ट्रेन को बागपत से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। मेगा ब्लाक के दौरान पांच ट्रेनें स्थगित रहने से यात्री परेशान रहे। अधिकांश यात्री रोडवेज बसो के माध्यम से सहारनपुर- दिल्ली के लिए रवाना हुए।। शामली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि 13 अक्तूबर को दूसरा मेगा ब्लाक बागपत- खेकड़ा के बीच लिया जाएगा।
विज्ञापन

मेगा ब्लाक से रोडवेज को हुआ फायदा
शामली। रविवार को लिए गए रेलवे के मेगा ब्लाक होनेेेेे के कारण यूपी रोडवेज बसों को अच्छा खासा लाभ मिला है। शामली बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि बीस प्रतिशत यूपी रोडवेज बस को लाभ मिला है। शामली रोडवेज डिपो को प्रतिदिन 22 रोडवेज बसों से 250 लाख रुपये की आय होती है। मेगा ब्लाक से तीन लाख की आय पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

मेगा ब्लाक से स्थगित ट्रेनें
54 475 दिल्ली- हरिद्वार पैसेंजर
54476 दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर
74021 दिल्ली- शामली पैसेंजर लाल ट्रेन
74025, 74026 दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें