फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कुड़ाना में मिट्टी खनन पर छापा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और मशीन सीज की

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कुड़ाना गांव में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक पोपलीन मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। सदर उपजिलाधिकारी सचिन राजपूत ने शुक्रवार रात मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की, जिसकी भनक लगते ही खनन में जुटे लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी के अनुसार गांव में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान मिट्टी उठाने के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद लगातार मिट्टी उठाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। सचिन राजपूत ने बताया कि बिना अनुमति मिट्टी उठाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

बेमुआ गांव में मृतक चंचल पांडेय की रोती बिलखती मां उर्मिला व अन्य परिजनों को संभालती महिलाएं। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें