फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगे चार संदिग छात्रों के नाम, तलाश में सहारनपुर में दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार संदिग्ध छात्रों की तलाश में सहारनपुर में दबिश
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। मदरसे से फरार हुए म्यांमार के करीब 25 संदिग्ध छात्रों में से पुलिस को चार छात्रों केे नाम के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। ये छात्र जलालाबाद से भागकर सहारनपुर और देवबंद में छिपे हो सकते हैं। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सहारनपुर और देवबंद पुलिस से संपर्क बनाए हुए है।
कस्बा जलालाबाद में 28 जुलाई को पकड़े गए म्यांमार निवासी अब्दुल मजीद, नोमान, फुरकान और रिजवान को पुलिस ने सात दिन के रिमांड पर ले रखा है। बुधवार को पांचवें दिन भी चारों युवकों से पुलिस और खुफिया विभाग की टीम पूछताछ में जुटी रही। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में म्यांमार निवासी करीब 25 संदिग्ध छात्रों के मदरसे से गायब होने की जानकारी मिली थी, उनमें से चार छात्रों के नाम पुलिस के हाथ लग गए हैं। इन चारों के सहारनपुर या देवबंद में छिपे होने की जानकारी है। इस आधार पर पुलिस छात्रों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस का मानना है कि अगर ये चारों छात्र पकड़ में आ जाते हैं तो पूछताछ के बाद उनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि गायब होने वाले संदिग्ध छात्रों में से चार छात्रों के नाम सामने आए है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अब्दुल मजीद है मास्टरमाइंड
खुफिया विभाग की जांच के अनुसार अब्दुल मजीद म्यांमार या बाहर के लोगों को भारत में बसाने का मास्टरमाइंड है। जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ही अब्दुल मजीद ने जम्मू में भी कुछ बाहरी लोगों को मकान दिलवाए हैं। जलालाबाद में भी म्यांमार निवासी तीनों भाई नोमान, फुरकान और रिजवान को भी बसाने की कोशिश थी, लेकिन वे पहले ही पकड़ में आ गए। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मजीद ने आधार कार्ड भी बंगाल में बनवाया
खुफिया विभाग की जांच में सामने आया है कि अब्दुल मजीद ने बांग्लादेश के रास्ते पश्चिम बंगाल आकर सबसे पहले फर्जी तरीके से बंगाल का पहचानपत्र हासिल किया और इसके बाद वहीं पर आधार कार्ड बनवाया। बंगाल में आधार कार्ड बनवाने के बाद अब्दुल मजीद ने उस आधार कार्ड को झिंझाना के पते पर ट्रांसफर कराया और फिर झिंझाना से जलालाबाद। इस काम उसकी मदद करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मनी ट्रांसफर करने वाले की जांच
पुलिस जांच के अनुसार अब्दुल मजीद को म्यांमार से कुल छह लाख 60 हजार रुपये मिले। इनमें से पांच लाख 60 हजार रुपये तीनों छात्रों के पिता और मामा भारत आकर अब्दुल मजीद को देकर गए थे। इसके अलावा मजीद का कहना है कि बाकी के एक लाख भी उसे इन्हीं लोगों ने सहारनपुर में दिए, जबकि 25 हजार रुपये चार माह पूर्व मजीद ने जलालाबाद के एक मनी ट्रांसफर करने वाले व्यक्ति से मंगाए। अब पुलिस उक्त मनी ट्रांसफर करने वाले युवक की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें