फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईवे पर भैसा-बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता करने वालों की तलाश में दबिश

Mon, 06 Jan 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कांधला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन दिन पहले भैंसा बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता के मामले में पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रमाला पुलिस ने इसमें तीन बाइक, एक एक्टिवा, दो मोडिफाइड बुग्गी को बरामद कर सीज किया है। प्रतियोगिता में अनुज, अंकुर, योगेश निवासी बराल व आकाश, बिट्टू निवासीगण रमाला के नाम प्रकाश में आए हैं। कांधला पुलिस ने 25-30 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बागपत के थाना रमाला क्षेत्र की पुलिस चौकी ककड़ीपुर से एलम की तरफ भैसा-बुग्गियां और बाइकों पर सवार लोगों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी पर भैंसा बुग्गी दौड़ाने का सोशल मीडिया पर वीडियो तीन दिन पहले वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाई दे रहे काफिले में हाईवे पर कुछ लोग अपने-अपने भैंसों की पिटाई करते हुए तेजी से दौड़ाते हुए नजर आ रहे थे।
इस दौरान हाईवे पर लोगों ने पूरी तरह से कब्जा कर रखा था और दूर दराज से आने जाने वाले वाहनों को रोका गया था। प्रतियोगिता के दौरान लेकर जनपद बागपत की ककड़ीपुर चौकी पुलिस मूक दर्शक बनकर देखती रही। इस मामले में लोगों ने जिला बागपत की थाना रमाला पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन बागपत पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई न कर अपना पल्ला झाड़ लिया था। इस मामले में एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम भी गठित की है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रामसवेक गौतम का कहना है कि पूरे मामले का ब्योरा तलब किया गया है। बागपत के छपरौली में पुलिस ने दबिश दी। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें