फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को ही बनाया जाए कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अस्वस्थ होने के कारण राहुल गांधी को ही अध्यक्ष बनाने का समर्थन किया गया है। बैठक में कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता गांधी परिवार से जुड़ा है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा कैंप कार्यालय विश्वकर्मा नगर बलभद्र मंदिर पर बैठक हुई। जिसपूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अस्वस्थता के कारण राहुल गांधी को ही अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता गांधी परिवार पर विश्वास रखता है। राहुल गांधी या गांधी परिवार के अतिरिक्त अन्य कोई अध्यक्ष स्वीकार्य नहीं है। बैठक में पूर्व शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, ओमबीर उपाध्याय, बाबू खान, ज्योति प्रसाद शर्मा, पुनीत शर्मा, रविंद्र आर्य, अशोक जैन, योगेश भारद्वाज, अविनाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें