फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई की होगी निगरानी

विज्ञापन
शामली वीवी इन्टर कॉलेज में प्रेसवार्ता करते जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ऑनलाइन पढ़ाई की होगी निगरानी
विज्ञापन

शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी 105 माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन और शिक्षण कार्यों की निगरानी के लिए 12 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
सोमवार को वीवी इंटर कालेज में डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि जिन छात्रों के पास स्मार्ट फोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, ऐसे छात्रों के लिए शासन ने टीवी के माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था की है। इसके लिए कक्षा 9 और 11 के लिए स्वयं प्रभा चैनल-22 (डीटीएच, डिश टीवी व जियो टीवी एप) पर और कक्षा 10 व 12 के लिए दूरदर्शन उप्र चैनल पर व्यवस्था की गई है। टीवी पर सोमवार से शुक्रवार तक शासन द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार कक्षाएं संचालित होंगी और शनिवार को किसी भी छात्र की जो जिज्ञासा या शंका होगी वह संबंधित अध्यापक से संपर्क कर दूर कर सकता है। इसके लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जा चुका है। माध्यमिक शिक्षा द्वारा सभी विषयों के वीडियो ई ज्ञान गंगा चैनल पर यू-ट्यूब के माध्यम से अपलोड कराए गए हैं। इस अवसर पर डा. अमित मलिक, कैप्टन लोकेंद्र सिंह, डा. रुचिता ढाका, डा. दीपाली गर्ग, डा. अनुराग शर्मा, डा. नीरा, विनीत कुमार गुलाटी, विनोद वर्मा, कुलदीप मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये है समय सारिणी
डीआईओएस ने बताया कि कक्षा 9 व 11 की पढ़ाई स्वयं प्रभा चैनल पर सुबह 11 से एक बजे होगी। इसका पुन: प्रसारण शाम 4.30 से 6.30 बजे तक होगा। कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई दूरदर्शन उप्र पर दोपहर एक से दो बजे, 2.30 से 3 बजे, 3.30 से 5, 5.30 से 6.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम व तीन सदस्यीय कमेटी गठित
शामली। डीआईओएस ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा के बेहतर संचालन के लिए डा. अमित मलिक, डा. सीमा वर्मा और नीता जैन की कमेटी बनाई गई है, यह कमेटी मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेगी। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 8433400061 है। कंट्रोल रूम में ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ी कोई भी समस्या छात्र या प्रधानाचार्य द्वारा रखी जा सकती है। इनके नोडल अधिकारी कुलदीप मलिक और वरिष्ठ सहायक विकास नैथानी और कनिष्ठ सहायक संजीव देशवाल को बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें