फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की टिप्पणी पर भड़के भाजपाई

Wed, 19 Dec 2018 12:14 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम केबी सिंह को सौंपा। कहा कि कांग्रेस देश का माहौल खराब करने पर तुली हुई है। कांग्रेस विकास कार्यों में हमेशा अड़ंगा लगाने का काम करती है।
विज्ञापन


  मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार व भाजपा नेता प्रमोद अट्टा, भाजपा की महिला नेता मृंगाका सिंह आदि  के संयुक्त  नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर  राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम केबीसिंह को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने तथ्यहीन प्रश्न खड़ा कर देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2001 में लड़ाकू विमान खरीदने का विषय आया था। कांग्रेस की यूपीए सरकार के इस कार्यकाल में देश की सुरक्षा से जुड़े  इस मामले को अधर में लटकाए रखा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने इस दिशा में पारदर्शी तरीके से इस प्रक्रिया को पूरा किया गया। हालांकि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सेना की महत्वपूर्ण जरूरत को हीलाहवेली करके गलत बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने  कांग्रेस सांसद से  त्यागपत्र दिए जाने की मांग की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि आम जनता को सही तथ्यों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही कांग्रेस पार्टी को जनता से माफी मांगने के लिए मजबूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें