शामली। सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि ब्रजभूषण संगल ने मंा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में लड़कों में गांधी हाउस और लड़कियों मेें नेहरू हाउस ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता के फाइनल में 100 मीटर में विशेक कुमार प्रथम, शॉटपुट में वर्शांत बालियान प्रथम, 200 मीटर दौड़ में अक्षय सिंघल, लंबी कूद में आयुष तरार, टेबिल टेनिस में आयुष, 50 मीटर में लक्ष्य मित्तल, बैडमिंटन गर्ल्स में तान्या प्रथम, बैडमिंटन ब्वायज में आयुष मित्तल, 50 मीटर में सोम्या प्रथम, स्पून दौड़ में हिमांशु प्रथम रहे। वही सीनियर वर्ग में 400 मीटर रिले दौड़ में ब्वायज में गांधी हाउस प्रथम रहा व गर्ल्स में नेहरू हाउस ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य मधु शर्मा और डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि ने विजेता छात्र छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन मनोज कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान खेल शिक्षक उमेश दत्त शर्मा, सुधीर शर्मा, पंकज कुमार, शशि चौहान, राजकुमारी शर्मा, कृपा शंकर, अनु तोमर, संध्या चौधरी आदि मौजूद रहे।
खेलकूद में आस्था हाउस चैंपियन
शामली। रॉयल पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन समारोह बड़े धूमधाम से किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप अहलावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर सबका मन मोहा। खेल प्रतियोगिता का विजेेता आस्था हाउस रहा।
मुख्य अतिथि कुलदीप अहलावत ने कहा कि खिलाड़ी की कोई जाति-धर्म नहीं होता है, वह केवल एक खिलाड़ी होता है। बालक वर्ग में लंबी कूद में आस्था हाउस के अनुज ने गोल्ड जीता। वहीं, निष्ठा हाउस के मनोज ने सिल्वर व सत्या हाउस से मुज्जमिल ने कांस्य पदक जीता। भाला फेंक में बालक वर्ग में सौरव और अभिषेक, अहिंसा हाउस ने गोल्ड व कांस्य जीता।
वही सत्या हाउस के आकाश ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। बालिका वर्ग में गोलाफेंक में प्राची ने गोल्ड जीता, अहिंसा हाउस के अर्जुन मलिक ने गोल्ड मेडल व बालिका वर्ग में सत्या हाउस की अंजलि ने गोल्ड मेडल जीता एवं बालिका वर्ग रिले रेस में अहिंसा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फ्लेट रेस में सत्या हाउस प्रथम रहा। खेल प्रतियोगिता में आस्था हाउस ने प्रथम स्थान, सत्या हाउस ने द्वितीय ओर निष्ठा हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य शिवानी कंदोला ने सभी विजेता छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।