फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

86 नामांकन पत्रों की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। मंगलवार को ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 86 नामांकन पत्र खरीदे गए। शामली ब्लॉक में एक भी नामांकन पत्र की खरीद नहीं हुई है। जिले में तीसरे चरण के अंतर्गत 13 एवं 15 अप्रैल को नामांकन होगा।
विज्ञापन

जिले की 230 ग्राम पंचायतों के प्रधान, सदस्य के अलावा बीडीसी और 19 जिला पंचायत सदस्यों के पद के लिए चुनाव होना है। 13 और 15 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इससे पहले नामांकन पत्रों की बिक्री का काम शुरू हो गया है। सोमवार को थानाभवन, कैराना, कांधला और ऊन ब्लॉक में नामांकन पत्र खरीदने के लिए दावेदार पहुंचे, जबकि शामली में कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया। जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्रों की बिक्री जिला मुख्यालय पर हो रही है। जिला पंचायत सदस्य के लिए छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। मंगलवार को कुल 86 नामांकन पत्र बिके, जिनमें से बीडीसी के 38, ग्राम प्रधान के 17 और ग्राम पंचायत सदस्य के 25 नामांकन पत्र शामिल हैं।
कैराना ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। मंगलवार को ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए 14 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। एडीओ वसीम अहमद ने बताया कि 42 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के अलावा 89 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 592 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। बीडीओ डॉ. हरित कुमार ने बताया कि मंगलवार को ग्राम प्रधान की आरक्षित सीटों के लिए12 व अनारक्षित सीटों पर दो नामाकंन पत्रों की बिक्री हुई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर दो आरक्षित व एक अनारक्षित सीट के लिए नामाकंन पत्र बेचा गया है।
विज्ञापन

थानाभवन बीडीओ डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार को कुल 36 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। ग्राम प्रधान पद के लिए 10, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 16, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। कांधला में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की खरीद शुरू हो गई है। मंगलवार को ग्राम प्रधान पद के लिए 11, ग्राम पंचायसत सदस्य के लिए 15 और बीडीसी के लिए चार पर्चे खरीदे गए।
विज्ञापन

--------------
ब्लॉक - बीडीसी- प्रधान -- ग्राम पंचायत सदस्य
थानाभवन - 16 - 10 - 10
कैराना - 11 - 03 - 0
कांधला - 11 - 04 - 15
शामली - 0 - 0 - 0
ऊन - 0 - 0 - 0
कुल - 38 - 17 - 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें