फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में पुरमाफी की टीम रही अव्वल

विज्ञापन
ामली सेंटफ्रासिस स्कूल में आयोजित वालिवाल प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सेंट फ्रांसिस स्कूल में चल रही चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में सिल्वर बेल्स और सेंट फ्रांसिस स्कूल की टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा वॉलीबाल में पुरमाफी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि कर्नल डॉ. सतेंद्रपाल सिंह रहे। कोच अरबाज ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में कबड्डी की आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शनिवार को अंडर 17 में सेंट फ्रांसिस स्कूल और मेपल्स एकेडमी की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सेंट फ्रांसिस की टीम पांच अंकों से विजयी होकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। सेंट फ्रांसिस व सिल्वर बेल्स की टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। इसके अलावा वॉलीबाल में चार स्कूलों की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें पुरमाफी की टीम प्रथम, सेंट फ्रांसिस की द्वितीय, सिल्वर बेल्स की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें