शामली पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल
- फोटो : SHAMLI
शामली। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय की शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया।
शनिवार को डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल पहले पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्हें परेड द्वारा सलामी दी गई। उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट को चेक किया गया। इसके बाद उन्होंने शस्त्रागार का निरीक्षण किया और मैस में पहुंचकर खाने की गुणवत्ता की जांच की गई। आवासीय बैरक, साफ-सफाई को देखा। भंडार गृह, परिवहन शाखा का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया। परिवहन शाखा में खड़े वाहनों की भी चेकिंग की गई। इसके बाद डीआईजी पुलिस कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने प्रधान लिपिक शाखा, अंकिक शाखा, डीसीआरबी, स्थानीय अभिसूचना इकाई, महिला सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ आदि शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों की संबंधित लिपिक एवं कर्मचारी से जानकारी की। मौके पर एसपी सुकीर्ति माधव, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ लाइन अमित सक्सेना, सीओ कैराना जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
शामली पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करने जाते डीआईजी- फोटो : SHAMLI