फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 गरीब परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लॉकडाउन में गरीब और दिहाड़ी पर काम करने वाले लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट न हो, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद करने की पहल की है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की प्रेरणा से लॉकडाउन के बाद से लगातार गरीब परिवारों को राशन व अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध कराकर उनकी मदद करने में जुटे हुए हैं। शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोिस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉ. रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम शुक्ला हॉस्पिटल की टीम के साथ कैराना रोड पर गरीब परिवारों की बस्ती में पहुंचे। उन्होंनेे 29 परिवारों को आटा, चावल, दाल, तेल, बिस्कुट चीनी और आलू आदि राशन उपलब्ध कराया। इस अवसर पर बीना अग्रवाल, डॉ. राज तायल, किरण त्यागी, रोटेरियन अजय बाबू, अजय श्रीवास्तव, पूजा, निक्की आदि मौजूद रहे। उधर, श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट धर्मार्थ शामली द्वारा शहर में बरखंडी झिंझाना रोड, कैराना रोड, विजय चौक, अग्रसेन पार्क, शिव मुर्ति, भिक्की मोड़, माजरा रोड अग्रवाल कालोनी, बड़ी माता मंदिर आदि स्थानों पर जीव-जंतु और पक्षियों को भोजन और खाने पीने की सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें