फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-श्रम विभाग की योजनाओं का श्रमायुक्त ने किया ऑनलाइन विमोचन-

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिकों केे हितों की योजना के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन

शामली। जिले में लघु उद्योग भारती के सहयोग से श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं के पत्रक का मंडल के श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने ऑनलाइन विमोचन किया। उन्होंने श्रमिकों के हितों की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को कैैराना रोड स्थित एक सभागार में श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य, सहायक श्रमायुक्त संतोष अग्रहरि, लघु उद्योग भारती जिलाध्यक्ष अंकित गोयल ने संयुक्त रूप से श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं के पत्रक का आनलाइन विमोचन संयुक्त रूप से किया। मंडल के श्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य ने श्रमिकों के हितों की योजनाओं की सभी योजनाओं को विस्तार से समझाया। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार की श्रमिकों के हितों के लिए है। उन्होंने श्रमिकों से योजनाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती एक मात्र ऐसा संगठन है, जो उद्यमियों के साथ साथ कर्मचारियों के हितों का भी चिंतन करता है। जिले के सभी औद्योगिक कारखानों में इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयुष बंसल, अमित जैन, अपूर्व जैन, भारत मित्तल, रोहित गर्ग, वरुण जैन, तरुण जैन, कुलवंत सिंह, सचिन गर्ग आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें