फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों तक सरकारी लाभ पहुंचाएं : नरेंद्र कश्यप

विज्ञापन
थानाभवन के गेस्ट हाउस में बैठक लेते राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप। सूचना विभाग
विज्ञापन
शामली। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने विभागीय अधिकारियों अधिकारी, कर्मचारी विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार- प्रसार करने के साथ ही योजनाओं का लाभ समस्त पात्र व्यक्तियों को पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता कतई ना बरती जाए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप शनिवार को जिले में भ्रमण कार्यक्रम के तहत आए थे। इस दौरान उन्होंने थानाभवन गेस्ट हाउस में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मण्डली, जनपदीय विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण एमपी सिंह ने विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं पिछडी जाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति एवं पिछड़ी जाति शादी अनुदान, दिव्यांग भरण पोषण अनुदान , कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण आदि के बारे में बताया।
मंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाए, ताकि वह किसी भी तरह से परेशान नहीं रहे। लोगों के साथ मृदु व्यवहार के साथ पेश आए। बैठक में जिले के दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, शिवेंद्र, दीपिका, दीक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें