नक्सलवाद का पुतला जलाकर जताया विरोध
शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने नक्सलवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया। उधर, राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
बुधवार को दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शिव चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने यहां नक्सलवाद का पुतला दहन किया। जिला संयोजक मनीष कालखंडे ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए हुए नक्सली हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में जल्द कड़ी कार्रवाई करे। इस दौरान अनुज दानिया, प्रथम सोनी, प्रांजल आर्य, सागर कुमार, वासु कुमार, सौरभ कुमार, शुभम कुमार बेनीवाल, अनुज मलिक, किंशुक भारद्वाज, यश रोहिल्ला, सागर गौशाला, विनी लुहाच आदि उपस्थित रहे। उधर, शाम को राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शहीद सैनिकों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष शोभित वालिया के नेतृत्व में दो मिनट का मौन धारण किया गया। कोषाध्यक्ष प्रिंस वालिया, नगर मंत्री शुभम रंगीला, पारस भारद्वाज, गौरव चुघ, अपूर्व वालिया, अजीत राणा, आंशिक आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
शामली शिव चौक पर पुतला जलाते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI