शामली। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार के सचिव एवं शिव मंदिर गुलजारी वाला के महंत शैलेंद्र गिरि महाराज ने मुजफ्फरनगर के गांव सरनावली के शिव मंदिर के लापता चल रहे महंत हरि गिरि की बरामदगी न होने पर रोष व्यक्त किया है। चेतावनी दी कि जल्द ही महंत को सकुशल बरामद नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
कैराना रोड स्थित शिव मंदिर गुलजारी वाला के महंत एवं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार के सचिव शैलेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि इस मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। साधु संतों को महंत की सकुशल बरामदगी को लेकर दो दिन से धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेकर महंत की सकुशल बरामद किए जाने की मांग की है।