फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत फिल्म का विरोध, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में पानीपत फिल्म का रैली निकाल कर विरोध करते माहाराजा सूरजमल स्कूल के छात्र छा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पानीपत फिल्म में जाट शिरोमणि महाराजा सूरजमल की भूमिका गलत प्रदर्शित करने के विरोध में महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह दस बजे मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित बनत में महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विद्यालय से रैली निकाली। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि पानीपत फिल्म में भरतपुर के महाराजा सूरजमल की प्रदर्शित की गई भूमिका से सूरजमल मेमोरियल एजूकेशन सोसाइटी नई दिल्ली द्वारा संचालित विद्यालय के बच्चे शिक्षक व प्रशासन के साथ-साथ अभिभावक आहत हैं। मुख्यमंत्री के माध्यम से केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री को जानकारी फिल्म का प्रदर्शन संपूर्ण भारत के सभी सिनेमाघरों में तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाने और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर डॉ सत्येंद्र वर्मा, प्रोफेसर डॉक्टर प्रताप चौधरी, डॉक्टर सत्येंद्र वर्मा, श्याम पाल सिंह, महाराज सिंह, सत्य प्रकाश आर्य, प्रधानाचार्य वैशाली, राजीव तोमर, ब्रजवीर सिंह, प्रशांत चौहान आदि रहे।
आर्य जाट महासभा ने किया पानीपत फिल्म का विरोध
शामली। बुधवार को आर्य जाट महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम सदर संदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि महाराजा सूरजमल जाट समाज के गौरव है। जाट इतिहास पर गर्व है। महाराजा सूरजमल के अपमान किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने फिल्म में आपत्ति जनक अंश तुरंत प्रभाव से हटाए जाने और फिल्म निर्माता निर्देशक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माग की है। मौके पर आर्य जाट महासभा के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप पंवार, आर्य जाट महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रताप चौधरी, चौधरी हरेंद्र फतेहपुुर, चौधरी शरणवीर सिंह, इंद्रपाल राठी, सतेंद्र खैवाल, रामकुमार वर्मा मौजूूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट में पानीपत फिल्म का रैली निकाल कर विरोध करते माहाराजा सूरजमल स्कूल के छात्र छा- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आर्य जाट माहासभा के लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें