फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसी एंबुलेंस को एसडीएम ने निकलवाया

विज्ञापन
शामली गुरूद्वारा तिराहे पर भाकियू के चक्का जाम के दौरान सिसौली बस अडडे पर पुलिस ने लगाया बैरियर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
झिंझाना/कांधला। बुधवार को गन्ना मूल्य बढ़ाने और बकाया भुगतान को लेकर भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान के नेतृत्व में 11 बजे से एक बजे तक मेरठ-करनाल हाईवे पर गाड़ीवाला चौराहा पर किसानों ने जाम लगाया। करनाल से मरीज को लेकर आई एंबुलेंस फंस गई। जिसको सीओ कैराना, एसडीएम ऊन ने तुरंत वाहनों को हटवाकर एंबुलेंस को निकलवाया। मौके पर जावेद तोमर प्रदेश सचिव, भोपाल सिंह ऊन तहसील अध्यक्ष, मांगेराम पटनी, शांता प्रधान दरगाहपुर, यशपाल, जयवीर, प्रधान आदि रहे। उधर, कांधला क्षेत्र में गांव खंद्रावली पुलिस चौकी के निकट भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान के नेतृत्व में किसानों ने दिल्ली-सहानपुर हाईवे को जाम कर दिया। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। दोपहर में कांधला थाना प्रभारी सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर फरमान प्रधान, श्याम सिंह, ईसम सिंह, रमेश चौहान, सुरेंद्र सिंह, पप्पन और रविंद्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर भाकियू के चक्का जाम के दौरान दुसरे रास्ते से बाइक सवार को निकलवाता प?- फोटो : SHAMLI

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर बस की इन्तजार में खडे यात्री- फोटो : SHAMLI

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर भाकियू के चक्का जाम के दौरान गुजरती एम्बुलैस- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें