फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अंडरपास की चौड़ाई बढ़ाने की मांग को लेकर धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-किसानों ने अंडरपास की चौड़ाई 24 फीट से बढ़ाकर 48 फीट करने की मांग की
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। शामली-अंबाला एक्सप्रेस-वे पर हसनपुर गांव के पास निर्माणाधीन अंडरपास की चौड़ाई बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का धरना रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान अंडरपास की चौड़ाई 24 फुट से बढ़ाकर 48 फुट करने और उसकी ऊंचाई बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
किसानों का कहना है कि वर्तमान में लोक निर्माण विभाग की सड़क 52 फुट चौड़ी है। जबकि एक्सप्रेस-वे निर्माण कंपनी केवल 24 फुट चौड़ा अंडरपास बना रही है। इससे बड़े वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और कृषि यंत्रों को निकलने में भारी परेशानी होगी। किसानों ने बताया कि इस मार्ग से कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। अंडरपास की कम चौड़ाई से जाम और हादसों की आशंका बनी रहेगी। धरने पर पिंटू चौधरी, रोहित कुमार, अंकित कुमार और श्यामलाल सैनी सहित कई किसान मौजूद रहे। सुनील शर्मा, अशोक शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, प्रताप चौधरी, चरण सिंह, विपिन सैनी, मुकेश सैनी और संजय चौधरी भी धरने में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अधिकारियों ने दिए मामले का निस्तारण करने के निर्देश
एसडीएम सचिन राजपूत ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित कंपनी के अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। किसानों ने अपनी मांग दोहराई है कि अंडरपास की चौड़ाई कम से कम 48 फुट होनी चाहिए। साथ ही उसकी ऊंचाई भी बढ़ाई जाए। किसानों ने स्पष्ट किया है कि मांग पूरी होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें