कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते समाजसेवी। समाजसेवी
शामली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन करने वाले सोनम वांगचुक के समर्थन में सोमवार को समाजसेवियों और अन्य लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपकर विभिन्न मांगें उठाईं।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने युवाओं के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। ज्ञापन में पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की गई। इस दौरान मास्टर मुच्छ, हरबीर, सुशील, हरपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।