फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहडी व्यापारियों ने किसान नेता के साथ किया प्रदर्शन-

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

कांधला। रेहड़ी व्यापारियों ने किसान नेता के नेतृत्व में पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उन्होंने अतिक्रमण के नाम पर अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। कस्बे में लगातार हो रहे अतिक्रमण की शिकायत कस्बे के लोगों ने पालिका प्रशासन से की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने पूर्व में व्यापारियों को अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद भी कुछ लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर से अतिक्रमण नहीं हटाया था। मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने पुलिस बल को साथ लेकर कस्बे के मुख्य बाजार, रेलवे रोड के साथ अन्य स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया था। लेकिन इस बीच कुछ रेहडी व्यापारियों ने इसका विरोध किया था। मामले में बुधवार को रेहड़ी व्यापारियों ने किसान नेता राजन जावला के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे व्यापारियों का कहना था कि पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

राजन जावला ने कहा कि पालिका प्रशासन कस्बे से अतिक्रमण हटाने का कार्य ठीक है, लेकिन पालिका प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों के साथ गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। इस दौरान वहां पर लालू , उमेद, शौकीन, इलियास, सरफराज, शालू, आदि मौजूद रहे। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोई व्यापारी विरोध में नहीं है। व्यापारियों के साथ वार्ता के बाद अभियान चलाया गया। अतिक्रमण कस्बे में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें