कैराना । पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट बेंच स्थापना के लिए संघर्ष समिति के आह्वान और न्याय शुल्क में की जा रही वृद्धि के विरोध में अधिवक्ता पूर्ण रूप से कलमबंद हड़ताल पर रहे।
मंगलवार को अधिवक्ताओं की बैठक बार भवन में बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता एवं महासचिव चौधरी जावेद अली के संचालन में आयोजित की गई। जिसमें संघर्ष समिति के आह्वान पर न्याय शुल्क में की जा रही वृद्धि के विरोध में अधिवक्ताओं ने पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। बैठक में मुख्य रूप से खड़क सिंह चौहान, प्रेम चंद गर्ग,जयपाल कश्यप, इंतजार अहमद, मोहम्मद नायाब सिद्दीकी, नीरज चौहान, प्रमोद चौहान, आलोक शर्मा, बीपीएस चौहान, मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, राजवीर सिंह, आलोक चौहान, ईश्वर चंद जाटव, बाबूराम, शगुन मित्तल, रवि वालिया, विनय शर्मा, कुलदीप कुमार, वसीम चौधरी, नदीम अहमद, मोहम्मद आरिफ चौधरी, अमित कुमार शर्मा, संजय शर्मा, राहुल सिंह, गोविंद सिंह. आस मोहम्मद, सादिक चौहान, पारस कालखंडे, गौरव व सत्यवीर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।