फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो वादा किया, उसी को भूल जाते हैं

Thu, 18 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। भारतीय किसान यूनियन और भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा सहित कई संगठनों ने किसान दिवस का बहिष्कार कर दिया है। कहा कि किसान दिवस           में बैठकर अधिकारी जो वादा  करते हैं, वह कभी पूरे नहीं होते। ऐसे में किसान दिवस महज दिखावा हो गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को शामली नगरपालिका परिषद के सभाकक्ष में किसान संगठनों की मीटिंग हुई। उसमें भारतीय किसान यूनियन और भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा सहित अन्य किसान संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट ने कहा कि पूर्व में जितनी बार भी किसान दिवस हुए, उन सभी में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठा। 

मिल मालिकों के खिलाफ प्रशासन ने एफआईआर भी दर्ज कराई, लेकिन प्रभावी कार्रवाई ना होने की वजह से किसानों का करोड़ों रुपया मिल मालिक दबाए बैठे हैं। यहां तक कि जिलाधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी ठीक से निर्वाह नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि अधिकारियों के अडयिल रवैये के कारण ही किसान का बुरा हाल है। किसान नेता अनिल मलिक ने कहा कि
किसान दिवस में औपचारिकता निभाने के बाद किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। इसी के चलते किसान दिवस का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। सभी लोगों ने एक सुर में कहा कि किसान दिवस में नहीं जाएंगे। 

इस दौरान राजवीर सिंह मुंडेट, कुलदीप पंवार, अनिल मलिक, विनोद निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, जसवीर सिंह, संजय कुमार और मनोज कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें