फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन कार्य में तेजी लाएं : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो रहे कार्यों की प्रगति सही नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत होने वाले कार्यों की समीक्षा की। जिन गांवों में ग्राम समिति के प्रस्ताव नहीं हुए हैं, वहां पर तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में सीडीओ ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत होने वाले कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल यूनिट-26 सहारनपुर द्वारा विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि द्वारा कार्यों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। कहा कि यदि दिए गए लक्ष्य के अनुरूप कार्य में शिथिलता बरती जाती है तो संस्था को काली सूची में डाल दिया जाएगा।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यदायी संस्था एसएमसी लक्ष्मी मुंबई द्वारा नई पाईप पेयजल योजना के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें जनपद में 225 के सापेक्ष 72 गांव के डीपीआर स्वीकृत कराकर शासन स्तर पर प्रेषित किए जा चुकी है। जिन गांवों की भूमि प्रबंधन समिति का प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है, वहां पर कार्य त्वरित गति से किया जाए। बैठक में जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम आरके जैन, बीएसए गीता वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें