फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में हुई कार्यक्रमों की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली की पूर्व छात्र परिषद की संयुक्त बैठक विद्यालय भवन में आयोजित हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रांत प्रभारी पूर्व छात्र परिषद मेरठ प्रांत डॉ. प्रेमकुमार राणा ने वर्षभर के माहवार कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने सभी पूर्व छात्रों से कहा कि परिषद के तीन प्रमुख कार्यक्रम पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन और समरसता सद्भाव में व्यापक रूप से समाज के बीच जाकर कार्यक्रमों का आयोजन करें और अपनी पूर्व छात्र परिषद की एक अलग पहचान समाज के सामने प्रस्तुत करें। बैठक में दोनों विद्यालयों से संयोजक उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्या सुरभि, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, आचार्य मधुबन शर्मा, रवि गौड़ पूर्व छात्र परिषद के जिला संयोजक, रूपेश कुमार, संयोजक शिवम शर्मा, अध्यक्ष आकाश गोयल, बालिका वर्ग से दामिनी सैनी उपाध्यक्ष, आंचल बिंदल कोषाध्यक्ष, वसुंधरा चौहान, सृष्टि अग्रवाल सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें