फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के नाम पर प्रसूता से मांगे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार की रात्रि में टोनी अपनी पत्नी को लेकर डिलीवरी के लिए पहुंचा था। आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद स्टाफ नर्स ने मेडिकल जांच रिपोर्ट देखने के बाद पांच हजार रुपये की मांग की। परिजनों ने पैसे देने से मना कर दिया। रेशमा ने यह कहकर प्रसूता के परिजनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बाहर कर दिया कि रात हो रही है। आप अपने घर जाओ या निजी स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव कराओ। परिजनों ने बताया कि उसको झिंझाना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और डिलीवरी कराई। पीड़ित के परिजनों ने डीएम को लिखे पत्र में अमानवीय व्यवहार का भी जिक्र किया है। पीड़ित ने डीएम से कार्रवाई करते हुए न्याय की मांग की है। वहीं स्टाफ नर्स रेशमा का कहना है कि पैसे नहीं मांगे गए, नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें