फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
शामली में रामनवमी पर निकाली शोभा यात्रा में सजी राम दरबार की झांकी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा
विज्ञापन

शामली। श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में मंदिर ठाकुरद्वारा की ओर शहर के मुख्य मार्गों पर बैंड बाजों और सुंदर झांकियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शहर में कई स्थानों पर व्यापारियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में श्रीराम के नाम का जयघोष गूंजता रहा।
विज्ञापन

शोभयात्रा में राम दरबार, राधाकृष्ण, श्रीराम लक्ष्मण और शबरी, मृत्यु शैय्या पर लेटे पितामह भीष्म आदि की झांकियां शामिल रहीं। शोभा यात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू होकर बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, अग्रसेन चौक, हनुमान रोड, वर्मा मार्केट, वीवी इंटर कॉलेज, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक होते हुए मंदिर ठाकुर द्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। मुख्य मार्गों पर दुकानदारों और व्यापारियों ने श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा पर फूल बसाए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की। मंदिर ठाकुरद्वारा समिति के अध्यक्ष विनीत संगल, धर्मवीर वर्मा, रवि संगल, राकेश कुमार, श्रीपाल गोयल, विनोद गर्ग, विजय कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें