फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर रैली निकाली

Sat, 03 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। महंगाई, ठेकेदारी प्रथा एवं सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर मजदूरों ने नगर में बाइक रैली निकालकर केंद्र-प्रदेश सरकार से समस्याएं दूर करने की मांग की है। शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में जनचेतना रैली शामली चीनी मिल से शुरू हुई और नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई चीनी मिल पर संपन्न हुई।
विज्ञापन


मजदूरों ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित कराने, गैर शिक्षक कर्मचारियों को उचित वेतन देने, मजदूरों की वेतन बढ़ोतरी करने, बोनस सीमा समाप्त करने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने एवं ठेकेदार श्रमिकों की स्थायी किए जाने, श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने, नर्सिंग होम के कर्मचारियों का कार्य समय तय करने एवं श्रमिक क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मांग की है।

इसमें चीनी मिल कर्मचारी संघ, राष्ट्रीय डिस्टीलरी श्रमिक संघ, ग्रामीण कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, दुकान कर्मचारी संघ, भट्टा कर्मचारी संघ शामिल रहे। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के रामनिवास यादव, सुनील दत्त शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पारसनाथ दीक्षित, योगेंद्र सिंह, सुरेश चंद शर्मा, नरेशपाल निर्वाल, इंदिरा शर्मा, सुषमा पंवार, मनमोहन शर्मा, विनोद शर्मा, अरुण कुमार, ऋषिपाल, सतीश कुमार  प्रधान, विमल कुमार शर्मा, ओमवीर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मत्री  प्रदीप कुमार ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें