फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सर्दी में सांस की नली में सूजन से मरीजों की बढ़ी परेशानी

Wed, 15 Jan 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में ठंड बढ़ने पर अस्पताल में सांस व अस्थमा के मरीज बढ़ गए हैं। ओपीडी में रोजाना इस तरह से 40-50 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को ठंड से बचाव करने और दवा लेने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड का असर सांस व अस्थमा के मरीजों पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल के डॉ. समद अली ने बताया कि सर्दी के मौसम में इस तरह के मरीजों को परेशानी होती है। इसकी वजह यह होती है कि सर्दी के कारण सांस की नली में सूजन आ जाती है। अधिक समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है जो पहले से ही सांस व अस्थमा से पीड़िता होते हैं। इसके अलावा ठंड के कारण फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण भी सांस लेने में दिक्कत हो जाती है। उन्होंने बताया कि लोगों को ठंड से बचाव करना चाहिए। सांस के मरीज जो पहले से दवा ले रहे हैं, उन्हें नियमित रूप से लेते रहें। सुबह-शाम को घर के अंदर ही रहे और हल्का व्यायाम करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें