फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी को बचाने के लिए लगाएं पौधे 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
न्यू होराइजन स्कूल में साप्ताहिक पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता से संबंधित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। 
विज्ञापन

कक्षा एक एवं दो के छात्र-छात्राओं ने कविताओं के माध्यम से पृथ्वी की महत्ता बताई। कक्षा तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं ने स्लोगन लिखे। कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने बेकार सामान से विभिन्न उपयोगी वस्तुुएं बनाईं। उन्होंने बेकार वस्तुओं से उपयोगी सामान बनाने के तरीके बताकर पृथ्वी पर फैलने प्रदूषण को कम करने का संदेश दिया। कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने पेंट द फेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने चेहरे पर विभिन्न प्रकार की पेंटिंग कर पृथ्वी के बिगड़ते पर्यावरण को सुधारने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण में सुधार के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने को कहा। बेस्ट ऑफ द वेस्ट प्रतियोगिता में नव्या, देवांशी, हिमांशी प्रथम रहीं जबकि वंशिका, मोहित, शानू द्वितीय और अनिका, सौरभ, निशांत और दीपिका तृतीय स्थान पर रहे। पेंट द फेस में नानक हाउस प्रथम, अशोका हाउस द्वितीय और बुद्घा व महावीर हाउस तृतीय स्थान रहा। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने कहा कि पृथ्वी हमारी धरोहर है। इसकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें