फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती में चयनित पांच अभ्यर्थी मेडिकल जांच में अनफिट

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पुलिस आरक्षी भर्ती 2018 में चयनित अभ्यर्थियों का चौथे दिन भी मेडिकल जांच और चरित्र सत्यापन का कार्य हुआ। एक सौ अभ्यर्थियों में से 98 अभ्यर्थी पहुंचे और दो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मेडिकल जांच के बाद पांच अभ्यर्थी अनफिट रहे। 
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती -2018 में जिले के कुल 559 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और चरित्र सत्यापन का कार्य चल रहा है। आठ चिकित्सकों के  जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों की जांच की जा रही है। नोडल अधिकारी सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह की देखरेख में प्रत्येक दिन 100 अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच के लिए बुलाया जा रहा है। पुलिस लाइन के कार्यवाहक आरआई पवन भाटी ने बताया कि शनिवार को भी 100 अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच और चरित्र सत्यापन के लिए बुलाया गया था, जिनमें से सात महिला अभ्यर्थियों सहित कुल 98 अभ्यर्थी पहुंचे, जबकि दो अनुपस्थित रहे। कार्यवाहक आरआई ने बताया कि जांच के बाद मेडिकल बोर्ड ने पांच अभ्यर्थियों को अनफिट घोषित किया गया है। अनफिट अभ्यर्थियों में एक अभ्यर्थी के पैरों में कमी पाई गई, जबकि दो अभ्यर्थियों की आंखों में कमी होना बताया गया। इनके अलावा एक अभ्यर्थी के कान में और एक अन्य अभ्यर्थी की नस में कमी होना बताया गया। उन्होंने बताया कि अनफिट अभ्यर्थियों की मंडल स्तरीय मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों से आवेदन लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें