फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रधानाचार्यों-प्रबंधकों को अलंकार प्रोजेक्ट योजना की दी जानकारी

विज्ञापन
शामली में आरके इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में मौजूद जनपद के प्रधानाचार्य । संवाद
विज्ञापन
शामली। आरके इंटर कॉलेज शामली में अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों की बैठक हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने शासन की प्रोजेक्ट अलंकार योजना की जानकारी देकर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिले में अशासकीय सहायता प्राप्त 30 विद्यालय संचालित है। शनिवार को आयोजित बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को बताया कि शासन की तरफ से विद्यालयों में निर्माण कार्य के लिए अलंकार प्रोजेक्ट योजना चलाई हुई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत विद्यालय में निर्माण कार्य पर होने वाले खर्च में 75 प्रतिशत सरकार वहन करेगी और 25 प्रतिशत खर्च कॉलेज की प्रबंध समिति करेगी। पिछले साल दो कॉलेजों ने इस योजना के लिए आवेदन किया गया था।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि जो भी कॉलेज इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो वे आवेदन करें और खर्च का एस्टीमेट उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमित मलिक, प्रमोद कुमार, रणधावा मलिक, विनोद वर्मा, प्रदीप कुमार, मीरा सिंह और शशि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें