फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य निलंबित

Tue, 05 Jul 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
प्रो. कृष्णपाल सिंह को चार्ज सौंपते प्रबंध समिति के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में आरके पीजी कॉलेज प्रबंध समिति ने प्राचार्य एमएम काकरान को  निलंतित कर दिया है। उनके     स्थान पर गणित के विभागाध्यक्ष कृष्णपाल को चार्ज सौंपा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि काफी दिनों से आरके पीजी कॉलेज प्रबंध समिति और प्राचार्य एमएस काकरान में विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व ही प्रबंध समिति के सचिव उमेश सिंह और दो सदस्यों की कॉलेज में प्राचार्य से तीखी नोकझोंक हुई थी तथा प्राचार्य ने सचिव और सदस्यों को समिति कक्ष में बंद करने के बाद पुलिस बुलवा ली थी।

सोमवार को प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉक्टर सतेंद्र वर्मा, सचिव उमेश सिंह तथा सदस्यों की मीटिंग हुई। उसमें निर्णय लिया गया कि पूर्व में 23 जून को हुई मीटिंग के दौरान प्राचार्य एमएस काकरान के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया था। उसी प्रस्ताव के अनुपालन में सोमवार को प्राचार्य एमएस काकरान को निलंबित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


प्रबंध समिति के सचिव उमेश सिंह ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि प्राचार्य एमएस काकरान को निलंबित करके गणित विभागाध्यक्ष कृष्णपाल को कार्यवाहक प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्राचार्य पर प्रबंध समिति ने आरोप लगाया है कि वह कॉलेज के कार्यों में रुचि न लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कॉलेज परिसर में दर्जनों हरे पेड़ों को कटवा दिया।
नोडल सेंटर के पैसों में हेराफेरी कर कॉलेज के पैसों को अपने पर्सनल खाते में जमा कराते हैं। टीयर वन खातों के संचालन में भी गड़बड़ी की गई। उधर, प्राचार्य एमएस काकरान का कहना है कि प्राचार्य को पद से हटाना संवैधानिक प्रक्रिया है। उन्होंने इस संबंध में कुलपति को प्रत्यावेदन भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें