फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से प्रवक्ता और अब महाविद्यालय की प्राचार्या बनी डाक्टर प्रमोद कुमारी, कार्यभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचार्या डाक्टर प्रमोद कुमारी ने कार्यभार संभाला
विज्ञापन

कांधला (शामली)। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा रहीं। बाद में इसी महाविद्यालय में प्रवक्ता बनकर सेवा की। अब प्राचार्या बनकर प्रमोद कुमारी छात्राओं का भविष्य संवारेगी। प्रमोद कुमारी ने प्राचार्या पद का कार्यभार संभाल लिया है। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रमोद कुमारी ने स्नातक की शिक्षा ग्रहण की। इसी महाविद्यालय में प्रवक्ता बनकर छात्राओं को पढ़ाया। वर्तमान समय में प्रमोद कुमारी गंगोह के पीजी कॉलेज में प्राचार्या के पद पर तैनात थीं। विश्वविद्यालय ने कांधला राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल शर्मा का तबादला रामपुर पीजी कालेज के लिए कर दिया है। गंगोह में पीजी कॉलेज में प्राचार्या पद पर तैनात प्रमोद कुमारी को कांधला राजकीय महिला महाविद्यालय की अब जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने कहा कि उनके लिए गौरवशाली क्षण है। जहां शिक्षा ग्रहण की अब प्राचार्या के पद पर रहकर छात्राओं को शिक्षित करने का मौका मिला। महाविद्यालय के स्टाफ और छात्राओं ने प्राचार्या प्रमोद कुमारी का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें