शामली। परीक्षा के समय बच्चों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव को कम करने व आकलन के लिए भारत सरकार की ओर से पोर्टल शुरू किया गया है। सर्वश्रेष्ठ बच्चों को प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। शिक्षा मंत्रालय की ओर से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए https//inno-vateindia 1.mygov. in/ पोर्टल लॉन्च किया गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा पे चर्चा 2025 का यह आठवां संस्करण है। पोर्टल पर कक्षा छह से इंटर तक के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक व अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडप में टाउन हॉल में होगा। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा से पहले बच्चों से बात करेंगे। ताकि परीक्षा के समय उनकी परेशानी दूर हो सके। परीक्षार्थी प्रधानमंत्री मोदी से सीधे सवाल भी पूछ सकते हैं।