फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सोशल मीडिया पर जिला औषधि निरीक्षक का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली। सोशल मीडिया पर जिला औषधि निरीक्षक निधि पांडे का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने के दौरान संचालक से रिश्वत मांगने की बात कही जा रही है। हालांकि जिला औषधि निरीक्षक का कहना है कि रिश्वत मांगने का आरोप निराधार है।
वायरल वीडियो में निधि पांडे एक मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण करते हुए दिख रही है। वीडियो में उनके साथ गए व्यक्ति की आवाज आ रही है कि स्टोर संचालक ने सब्जी मंडी लगा रखी है कभी 25 तो कभी 30 कह रहा है। वह स्टोर संचालक को धमका रहे हैं, उसके पास नारकोटिक्स की दवा मिली है। स्टोर में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने लायक सामान है।
विज्ञापन

वीडियो में जिला औषधि निरीक्षक कहते सुनाई दे रही कि उसके साथ बनियागिरी मत कर। स्टोर संचालक द्वारा घर से पैसे लाने की बात कहने पर वह उसे मोबाइल फोन को वहीं रखने को कहती है और उनके साथ अपने व्यक्ति को जाने के लिए कहती है।
स्टोर संचालक दस हजार रुपये देते हुए कहता है कि घर पर इतने ही रुपये थे, वह भी उसकी बहन के हैं। इसके बाद औषधि निरीक्षक स्टोर संचालक को कोरे कागज पर साइन करने के लिए कहते हुए सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो जानकारी में आया है। इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें