फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 15 दिनों में टमाटर, प्याज और आलू के दाम दोगुने

Mon, 06 Jul 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग ​स्थित दुकान पर सब्जी खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में सब्जियों के बढ़ते दामों ने लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले करीब 15 दिनों में टमाटर, प्याज और आलू के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। जून के पहले सप्ताह में 25 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 50 से 60 रुपये किलो, आलू 10 से बढ़कर 20 रुपये और प्याज 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी करने पहुंची सरिता देवी ने बताया कि जून की शुरुआत से ही सब्जियां लगातार महंगी होती जा रही हैं, जिससे घरेलू खर्च बढ़ गया है। गायत्री ने बताया कि पहले जितनी रकम में सप्ताहभर की सब्जियां आ जाती थीं, अब उतने में दो-तीन दिन का ही सामान मिल रहा है। महंगाई के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है।
महिला उपभोक्ता सीमा देवी ने कहा कि टमाटर, प्याज और आलू जैसी रोजमर्रा की सब्जियों के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी गृहिणियों को हो रही है।सब्जी विक्रेता भूरे व राहुल ने बताया कि तेज गर्मी और बारिश के कारण लोकल क्षेत्र की सब्जियां जल्दी खराब हो रही हैं। बाहर की मंडियों से आने वाली सब्जियों के थोक भाव पहले से बढ़े हुए हैं। माल भाड़ा महंगा होने से खुदरा बाजार में भी सब्जियों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


सब्जियों के बढ़े हुए दाम की सूची

सब्जी पहले अब
टमाटर 25 50 से 60
प्याज 20 40
आलू 10 20
करेला 20 50
नोट - सब्जियों का रेट प्रति किलोग्राम है

शहर के मुख्य मार्ग स्थित दुकान पर सब्जी खरीदते लोग। संवाद

शहर के मुख्य मार्ग स्थित दुकान पर सब्जी खरीदते लोग। संवाद

शहर के मुख्य मार्ग स्थित दुकान पर सब्जी खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें