संंवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी रोडवेज इलेक्ट्रिक बसों को खरीदकर प्रदेश के जिलों में संचालन की तैयारी कर रहा है। वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों में सवारी को साधारण किराया में सफर करने का मौका मिलेगा।
सहारनपुर डिपो के यूपी रोडवेज के आरएम योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी रोडवेज इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने की तैयारियां कर रहा है। उन्होंने बताया कि एक बस की कीमत 90 लाख रुपये के आसपास है। बसों के लिए चार्जिंग सेंटर बनाए जाएंगे। दोपहर तक इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिग होगी। चार्जिंग के बाद बसों का 100 किमी तक संचालन किया जाएगा। एआरएम शामली प्रशांत कुमार ने बताया कि शामली से 20 इलेक्ट्रिक बसों की मांग भेजी जाएगी। शामली और जलालाबाद में इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग केंद्र बनाए जाएंगे।