फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बड़ौत-जलालाबाद में इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग डिपो बनाने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शामली। लोनी से लेकर सहारनपुर मार्ग तक एनसीआर क्षेत्र में डीजल बसों को हटाकर सीएनजी किट और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किए जाने की तैयारी तेज हो गई है। यूपी रोडवेज को इलेक्ट्रिक बसों का आवंटन होने के बाद दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत और जलालाबाद में इनका चार्जिंग डिपो बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।



राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। हालांकि शामली रोडवेज डिपो से फिलहाल 42 सीएनजी बसों का संचालन किया जा रहा है। नगर निकाय विभाग की ओर से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए सहारनपुर से 25, शामली से 25 और बड़ौत से 50 बसों की डिमांड शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बड़ौत डिपो के प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि बड़ौत डिपो की ओर से 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रस्तावित है। इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग डिपो के लिए पावर कॉरपोरेशन विभाग को दो लाख रुपये का एस्टीमेट जमा कराया जा चुका है। वहीं, जलालाबाद डिपो में इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग व्यवस्था के लिए एआरएम शामली की ओर से डिमांड भेज दी गई है। निगम मुख्यालय से धनराशि स्वीकृत होने के बाद पावर कॉरपोरेशन को धनराशि जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यूपी रोडवेज के शामली डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि सहारनपुर डिपो को इलेक्ट्रिक बसों का आवंटन होने के बाद ही दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें