फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू होंगे नाक-कान और गले के ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला अस्पताल को एक और नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा शर्मा मिली हैं। इससे मरीजों को अब इलाज के लिए दूरस्थ प्राइवेट अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि ऑपरेशन शुरू कराने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक और संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक अनुमति और उपकरणों की व्यवस्था की मांग की है। जिला अस्पताल में पहले से तैनात नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजली तंवर थीं, लेकिन संसाधन और आवश्यक उपकरणों के अभाव के कारण ऑपरेशन शुरू नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को ऑपरेशन के लिए अक्सर प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ता था। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में अब एक और नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा शर्मा की नियुक्ति की गई है। ज्वाइनिंग के बाद डॉ. शर्मा ने मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अस्पताल में नाक, कान और गले के ऑपरेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें