फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कम होने पर जिला अस्पताल चालू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल फिर चालू करने की तैयारी
विज्ञापन

शामली। कोरोना के केस कम होने पर अब स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल को फिर चालू करने की कवायद शुरू की है। पिछले साल से नवनिर्मित जिला अस्पताल के भवन में कोविड अस्पताल चल रहा है। कोरोना के केस बढ़ने के कारण अभी तक जिला अस्पताल चालू नहीं हो पाया।
जनपद मुख्यालय पर मुंडेट नहर पटरी पर लगभग साढ़े 39 करोड़ रुपये की लागत से एक सौ बेड के जिला संयुक्त चिकित्सालय का भवन का निर्माण कार्य पिछले साल पूरा हो गया था। उस समय जिले में कोरोना के केस बढ़ने के कारण जिला अस्पताल के भवन में कोविड एल-1 व एल-2 अस्पताल बनाया था। इस साल फरवरी में कोरोना के केस कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल चालू करने के लिए शासन से पत्राचार कर स्वीकृति मांगी थी। इसी दौरान मार्च माह में कोरोना के केस आने शुरू हुए तो शासन ने कोरोना के मरीजों के उपचार को प्राथमिकता देते हुए जिला अस्पताल चालू करने की स्वीकृति न देकर कोविड अस्पताल ही चालू रखने के निर्देश दिए थे। अब जुलाई माह में फिर से कोरोना के केस काफी कम हो गए। कई दिन से कोरोना के नए केस भी नहीं आ रहे हैं। सोमवार को सक्रिय केस की संख्या भी मात्र दो रह गई, जिनमें एक मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती है। कोरोना केस कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने फिर से जिला अस्पताल चालू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओपीडी, डिलीवरी से अस्पताल चालू करने की योजना
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में ओपीडी, डिलीवरी और इमरजेंसी चालू करने की योजना है। इसकी वजह ये है कि अभी जिला अस्पताल के लिए चिकित्सक व स्टाफ कम है। वर्तमान में जिला अस्पताल के लिए पांच चिकित्सक, कुछ फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स की तैनाती की गई है। शासन स्तर से जिला अस्पताल के लिए चिकित्सक व स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई है।
रोगी कल्याण समिति की बैठक में होगा निर्णय
शामली। रोगी कल्याण समिति की बैठक 12 जुलाई को डीएम की अध्यक्षता में होना प्रस्तावित थी, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह होने के कारण समिति की बैठक स्थगित हो गई। बैठक की अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है। इस बैठक में शासकीय निकाय समिति, कार्यकारी समिति और अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। बैठक में जिला अस्पताल चालू करने के प्रस्ताव पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद स्वीकृति के लिए शासन को पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
कोरोना के केस अब कम हो गए हैं। जिला अस्पताल के भवन में ओपीडी, डिलीवरी व इमरजेंसी आदि शुरू करने की तैयारी है। रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला अस्पताल चालू करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। जिला अस्पताल चालू होने से मरीजों को लाभ मिलेगा।
- डॉ. सफल कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें