चित्रकला प्रतियोगिता में प्रशांत ने बाजी मारी
शामली। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज शामली में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रशांत मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शासन के निर्देश पर जिले में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आयोजित ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्रों ने ड्राइंग शीट पर इस विषय को लेकर सुंदर, आकर्षक और उत्प्रेरक चित्र उकेरे। छात्रों नें सभी चित्रों को विद्यालय के चित्रकला विषय के आचार्य अरविंद कुमार व मनोज कुमार के मोबाइल व्हाट्सएप पर भेजें, जिनमें प्रथम स्थान कक्षा 12 ए के प्रशांत मलिक, द्वितीय स्थान कक्षा 10 सी के हितेश कुमार और तृतीय स्थान कक्षा 10 एफ के आर्यन मलिक रहे। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने चयनित छात्रों को विद्यालय खुलने पर सम्मानित करने की घोषणा की।