थानाभवन। पुलिस ने मंटी हसनपुर गांव में प्रशांत की हत्या करने में शामिल तीन आरोपियों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन तमंचे, 16 कारतूस व तीन मोबाइल बरामद किए ।
क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर में जाने वाले रास्ते पर 10 अक्तूबर की शाम को प्रशांत की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए विगत बुधवार को तीन नामजद आरोपियों को दो मोबाइल सहित गिरफ्तार किया था, जबकि तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। शनिवार को सर्विलांस की मदद से ग्राम भनेड़ा उद्दा के पास गंदेवड़ा संगम की तरफ से आ रहे एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर उनके पास से तीन तमंचे व 16 कारतूस व एक खोखा, तीन मोबाइल बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अंकित, आदेश, अनिकेत निवासी ग्राम मंटी हसनपुर बताए। पुलिस तीनाें आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ के दौरान बताया कि रोहित मृतक प्रशांत की रेकी कर रहा था और वह हमें प्रशांत के बारे में सारी जानकारी दे रहा था। जैसे ही जानकारी मिली के प्रशांत गांव में जाने वाला है तो वह पहले ही मौके पर पहुंच गए थे। ऊन रोड की तरफ से प्रशांत गांव में जब जा रहा था तभी उन्होंने प्रशांत को गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे।