फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धूमधाम से मनाया प्रकाशोत्सव, गुरुद्वारे को सजाया, लंगर भी हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली/बाबरी/चौसाना। सिखों के गुरु नानक देव का जन्मोत्सव जिलेभर में प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर शहर के गुरुद्वारे की रंगीन रोशनी से सजावट गई। शुक्रवार सुबह सात बजे शबद-कीर्तन और गुरुवाणी के पाठ से सिख संगतों को निहाल किया गया। दोपहर को संगतों ने लंगर चखा।
शुक्रवार को शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास गुरुद्वारे में सुबह सात बजे शबद कीर्तन- गुरुवाणी का अखंड पाठ आयोजित किया गया। गुरुनानक देव के जीवन पर अमृतसर से रागी जत्थेदार नवदीप सिंह, हरजीत सिंह, मानवेंद्र सिंह, शमशेर सिंह आदि ने प्रकाश डाला। बाहर से आई संगतों काे निहाल किया। मुख्य अतिथि एडीएम संतोष कुमार सिंह को पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारे के प्रबंधन कमेटी के अर्जुन सिंह, सचिव राजेंद्र पाल सिंह, जगजीत सिंहं, गुरुजीत सिंह, मनजीत सिंह, हरजीत सिंह, सरदार जीत सिंह, राजदीप सिंह, संतोख सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बाबरी के गुरुद्वारे में मुख्य ज्ञानी सुच्चा सिंह ने शब्द कीर्तन किया। साध संगत ने गुरु कीर्तन सुना। इस दौरान ज्ञानी ओमकार सिंह, अजित सिंह, कुलतार सिंह, सोपाल सिंह, सरदार जग्गा सिंह मौजूद रहे। चौसाना में सुंदरनगर के गुरुद्वार को विशेष रूप से सजाया गया और लंगर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को तीन दिवसीय अखंड पाठ का समापन हुआ। जिसके बाद संगत ने लंगर का भोग चखा। कई श्रद्धालु ने गुरुद्वार में मत्था टेका। शाम को आतिशबाजी भी की गई। लोगों ने गुरुद्वारों में श्रमदान भी किया।ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें