शामली। ऊर्जा निगम के ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल uppclonline.com में तकनीकी उच्चीकरण के कारण शनिवार और रविवार को सेवा बाधित रहेगी।
अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर ने बताया कि 16 और 17 नवंबर को रात्रि दस से लेकर सुबह 4 बजे तक ऑनलाइन सेवाएं बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, स्वतः बिल जनरेशन, स्वतः भार वृद्धि आदि प्रभावित रहेगी। पोर्टल के उच्चीकरण का कार्य कराया जा रहा है। उपभोक्ता किसी भी सहायता के लिए 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद