फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता भागवत सत्संग में श्रीकृष्ण का गुणगान

विज्ञापन
शामली में पर टंकी रोड स्थित वैष्णो देवी मंदिर में गीता भागवत सत्संग की अमृत वर्षा करते कथा वाचकश् - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गीता भागवत सत्संग में श्रीकृष्ण का गुणगान
विज्ञापन

शामली। गीता भागवत प्रचार समिति की ओर से बलराम जयंती और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर टंकी रोड स्थित वैष्णो देवी मंदिर में गीता भागवत सत्संग का आयोजन किया गया।
गीता भागवत प्रचार ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष तेजस्वी दास ने कहा कि आज बलराम दिवस है। सावन की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को उनका अवतरण हुआ था। कुछ मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद श्रीकृष्ण पक्ष की षष्ठी को उनका अवतरण दिवस मानते हैं, जो सही नहीं है। बलराम भगवान शेषनाग के अवतार नहीं है। बलराम भगवान का अवतरण हुआ है। श्रीकृष्ण विष्णु के अवतार नहीं है वह स्वयं भगवान हैं। वह गोलोक धाम में निवास करते हैं। बलराम श्रीकृष्ण स्वरूप भगवान हैं। बलराम विष्णु तत्व हैं। श्रीकृष्ण के अलावा कोई परम ब्रह्म नहीं है। राधा रानी उनकी सर्वोपरि शक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरि नाम संकीर्तन भी किया गया। मौके पर प्रधान सविता मित्तल वैष्णव, प्रीति वैष्णव, रजनी, आकांक्षा, करुणा, अलका , सीमा, धर्मवती, प्रवीण, प्रीति, आशा, अभिलाषा, सविता, मुनेश, छल्ला, वंश, विशाल, अनुराधा, अंजलि, उमा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें