फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट से आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 10 Jun 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
चौसाना में फाल्ट को ठीक करते विद्युत कर्मचारी। ऊर्जा निगम
विज्ञापन
चौसाना। भीषण गर्मी में मंगलवार को चौसाना विद्युत उपकेंद्र पर तकनीकी खराबी आने से क्षेत्र के 14 गांवों में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे चौसाना विद्युत उपकेंद्र के 33 केवी ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट आ गया। मौके पर पहुंचे विद्युतकर्मियों ने कमी को दूर कर दोपहर करीब 12 बजे ट्रायल किया तो उपकेंद्र के इनकमिंग केबल बॉक्स में स्पार्किंग होने लगी, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इसके बाद विभागीय टीम ने केबल बॉक्स की मरम्मत का कार्य शुरू किया। विभागीय कर्मचारियों ने दोपहर करीब दो बजे सभी तकनीकी खामियों को दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारू की।
इस दौरान चौसाना, जिजौला, पठानपुरा, लक्ष्मीपुरा, भड़ी मुस्तफाबाद, अलीपुरा और अमलापुर समेत आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे तक बाधित रही। बिजली न होने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। घरों में लगे पंखे और कूलर बंद रहने से दिनभर लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

33 केवी ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट और बाद में केबल बॉक्स में हुई स्पार्किंग की समस्या को ठीक कर दिया गया है। सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। - वीरेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें